*मऊगंज में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है
काफी समय से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी संभाल रहे विक्रम सिंह का तबादला कर उन्हें इंदौर में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (सुरक्षा) के पद पर पदस्थ किया गया है। यह आदेश मध्य प्रदेश शासन, गृह विभाग वल्लभ भवन भोपाल द्वारा जारी किया गया है।
वहीं अब मऊगंज एएसपी की जिम्मेदारी शशिकांत सरयाम को सौंपी गई है। सरयाम इससे पहले रीवा में प्रथम वाहिनी, रा.औ.सु.बल में उप सेनानी के पद पर पदस्थ थे।बताया जा रहा है कि शशिकांत सरयाम इससे पहले सागर जिले के देवरी में एसडीओपी की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं
Mauganj, Rewa | Jun 5, 2026