दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत के बाद सतना विधायक एवं चुनाव प्रभारी सिद्धार्थ 'डब्बू' कुशवाहा की राजनीतिक भूमिका चर्चा का विषय बन गई है। कांग्रेस नेतृत्व ने उन्हें चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी थी, जिसे उन्होंने कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर प्रभावी ढंग से निभाया था।
जीत के बाद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ कुशवाहा की मेहनत की सराहना करते हुए लिखा, "नंदराम जी कुशवाहा, मैं आपसे सहमत हूं। सिद्धार्थ ने जो मेहनत की, उसी ने हमें जीत दिलाई। कुशवाहा समाज के बिना हम दतिया नहीं जीत सकते थे। आपके और आपके समाज को कोटि-कोटि धन्यवाद।" दतिया सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने भाजपा के आशुतोष तिवारी को 6,016 मतों से हराकर सीट बरकरार रखी। इस जीत के बाद प्रदेश और विंध्य की राजनीति में सिद्धार्थ कुशवाहा का राजनीतिक कद और प्रभाव बढ़ने की चर्चाएं तेज हो गई हैं।
#DatiaByElection #Congress #SiddharthKushwaha #DigvijayaSingh #MadhyaPradesh