ऋतु खण्डूडी भूषण ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से की मुलाकात
नई दिल्ली। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने रविवार को नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद नितिन नवीन से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने हाल ही में संपन्न उपचुनावों में भाजपा की जीत पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र सहित उत्तराखंड के विकास, जनहित और प्रदेश की प्राथमिकताओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।