जिले को मिली तीन नई एंबुलेंस की सौगात
प्रदेश के वित्त मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओपी चौधरी ने जिलेवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए तीन नई एंबुलेंस का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।
नवागढ़, पामगढ़ एवं अकलतरा विकासखंड के लिए उपलब्ध कराई गई इन एंबुलेंसों के संचालन से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं समय पर मिल सकेंगी। इससे मरीजों को त्वरित उपचार हेतु अस्पताल तक पहुंचाने में सुविधा होगी तथा जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनेगी।
#janjgirchampa
CMO Chhattisgarh DPR Chhattisgarh Vishnu Deo Sai