Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi

नवनियुक्त एसडीएम जयसिंह का अभिभाषक संघ ने किया स्वागत सूरजगढ़। उपखंड मुख्यालय स्थित न्यायालय परिसर में नवनियुक्त उपखंड अधिकारी (एसडीएम) जयसिंह के कार्यभार ग्रहण करने पर अभिभाषक संघ सूरजगढ़ की ओर से उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने उन्हें पौधा भेंट कर नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान अभिभाषक संघ के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए एसडीएम जयसिंह को मनी प्लांट का पौधा भेंट किया। वक्ताओं ने कहा कि प्रशासन और अधिवक्ताओं के बीच बेहतर समन्वय एवं सौहार्दपूर्ण संबंध न्यायिक एवं प्रशासनिक कार्यों को प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर एसडीएम जयसिंह ने अभिभाषक संघ द्वारा किए गए स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आमजन को त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी प्रशासन उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी। साथ ही अधिवक्ताओं के सहयोग से जनहित एवं प्रशासनिक कार्यों का सुचारू संचालन सुनिश्चित किया जाएगा। कार्यक्रम में अभिभाषक संघ अध्यक्ष अभिषेक सेवदा, सचिव राजेश चिरानिया, सोमवीर सिंह खीचड़, चंद्रप्रकाश, मदन सिंह राठौड़, सुरेंद्र तंवर, संदीप मान, सुरेश दानोदिया, अमित शर्मा, अजय जडेजा, संजू तंवर, अमित राव, राजेश शर्मा, शिवराज राठौड़, पवन कुमावत, राकेश वर्मा, रामेश्वर दयाल, कैलाश वर्मा, पीयूष शर्मा, संदीप राव, शिवराज गोठड़िया, कृष्णपाल, श्री भगवान, रतनलाल तंवर, अंकित शर्मा, पंकज खीचड़, मानसिंह, मनोज डीग्रवाल, राजेश योगी और प्रदीप सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे। अंत में सभी अधिवक्ताओं ने नवनियुक्त एसडीएम जयसिंह के सफल एवं जनकल्याणकारी कार्यकाल की कामना की।

Jhunjhunun, Jhunjhunu | Jun 25, 2026
नवनियुक्त एसडीएम जयसिंह का अभिभाषक संघ ने किया स्वागत सूरजगढ़। उपखंड मुख्यालय स्थित न्यायालय परिसर में नवनियुक्त उपखंड अधिकारी (एसडीएम) जयसिंह के कार्यभार ग्रहण करने पर अभिभाषक संघ सूरजगढ़ की ओर से उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने उन्हें पौधा भेंट कर नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान अभिभाषक संघ के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए एसडीएम जयसिंह को मनी प्लांट का पौधा भेंट किया। वक्ताओं ने कहा कि प्रशासन और अधिवक्ताओं के बीच बेहतर समन्वय एवं सौहार्दपूर्ण संबंध न्यायिक एवं प्रशासनिक कार्यों को प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर एसडीएम जयसिंह ने अभिभाषक संघ द्वारा किए गए स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आमजन को त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी प्रशासन उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी। साथ ही अधिवक्ताओं के सहयोग से जनहित एवं प्रशासनिक कार्यों का सुचारू संचालन सुनिश्चित किया जाएगा। कार्यक्रम में अभिभाषक संघ अध्यक्ष अभिषेक सेवदा, सचिव राजेश चिरानिया, सोमवीर सिंह खीचड़, चंद्रप्रकाश, मदन सिंह राठौड़, सुरेंद्र तंवर, संदीप मान, सुरेश दानोदिया, अमित शर्मा, अजय जडेजा, संजू तंवर, अमित राव, राजेश शर्मा, शिवराज राठौड़, पवन कुमावत, राकेश वर्मा, रामेश्वर दयाल, कैलाश वर्मा, पीयूष शर्मा, संदीप राव, शिवराज गोठड़िया, कृष्णपाल, श्री भगवान, रतनलाल तंवर, अंकित शर्मा, पंकज खीचड़, मानसिंह, मनोज डीग्रवाल, राजेश योगी और प्रदीप सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे। अंत में सभी अधिवक्ताओं ने नवनियुक्त एसडीएम जयसिंह के सफल एवं जनकल्याणकारी कार्यकाल की कामना की। - Jhunjhunun News