Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh

➡️ कल तक हर हाल में पूरा हो उपार्जन का परिवहन, किसानों को तत्काल किया जाए भुगतान जिला कलेक्टरेट में उपार्जन (गेहूं, चना, मसूर) की समीक्षा के लिए कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल की अध्यक्षता में उपार्जन समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में परिवहन की सुस्त रफ्तार और किसानों के भुगतान में हो रही देरी को लेकर कलेक्टर ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने मैदानी अमले और संबंधित अधिकारियों को सख्त लहजे में कहा है कि कल तक परिवहन का कार्य शत-प्रतिशत पूरा किया जाए। बैठक के दौरान जब कलेक्टर ने केंद्रों पर शेष बचे अनाज और उसके उठाव की समीक्षा की, तो परिवहन की धीमी गति पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उपार्जन केंद्रों पर अनाज का सुरक्षित उठाव और भंडारण हमारी प्राथमिकता है। परिवहन के काम में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि कल तक पूरा परिवहन हो पाए यह हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। केंद्रों पर एक भी बोरी अनाज खुले में या लंबित नहीं रहना चाहिए। ➡️ किसानों का भुगतान न अटके, तत्काल जारी करें राशि कलेक्टर ने उपार्जन प्रक्रिया के सबसे महत्वपूर्ण पहलू यानी किसानों के आर्थिक हितों पर जोर देते हुए कहा कि फसल बेचने के बाद किसानों को अपनी राशि के लिए इंतजार न करना पड़े। कलेक्टर ने सहकारिता विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन किसानों का अनाज उपार्जित और परिवाहित हो चुका है, उनका भुगतान भी तत्काल सुनिश्चित किया जाए। गेहूं के साथ-साथ जिले में उपार्जित किए गए चना और मसूर की फसलों के संबंध में भी उन्होंने शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने बैठक के अंत में सभी नागरिक आपूर्ति निगम, विपणन संघ (मार्कफेड) और सहकारिता विभाग के प्रबंधकों को निर्देश दिए कि यदि कल शाम तक परिवहन के आंकड़ों में प्रगति नहीं दिखी, तो संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar

Rahatgarh, Sagar | Jun 8, 2026
➡️ कल तक हर हाल में पूरा हो उपार्जन का परिवहन, किसानों को तत्काल किया जाए भुगतान जिला कलेक्टरेट में उपार्जन (गेहूं, चना, मसूर) की समीक्षा के लिए कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल की अध्यक्षता में उपार्जन समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में परिवहन की सुस्त रफ्तार और किसानों के भुगतान में हो रही देरी को लेकर कलेक्टर ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने मैदानी अमले और संबंधित अधिकारियों को सख्त लहजे में कहा है कि कल तक परिवहन का कार्य शत-प्रतिशत पूरा किया जाए। बैठक के दौरान जब कलेक्टर ने केंद्रों पर शेष बचे अनाज और उसके उठाव की समीक्षा की, तो परिवहन की धीमी गति पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उपार्जन केंद्रों पर अनाज का सुरक्षित उठाव और भंडारण हमारी प्राथमिकता है। परिवहन के काम में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि कल तक पूरा परिवहन हो पाए यह हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। केंद्रों पर एक भी बोरी अनाज खुले में या लंबित नहीं रहना चाहिए। ➡️ किसानों का भुगतान न अटके, तत्काल जारी करें राशि कलेक्टर ने उपार्जन प्रक्रिया के सबसे महत्वपूर्ण पहलू यानी किसानों के आर्थिक हितों पर जोर देते हुए कहा कि फसल बेचने के बाद किसानों को अपनी राशि के लिए इंतजार न करना पड़े। कलेक्टर ने सहकारिता विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन किसानों का अनाज उपार्जित और परिवाहित हो चुका है, उनका भुगतान भी तत्काल सुनिश्चित किया जाए। गेहूं के साथ-साथ जिले में उपार्जित किए गए चना और मसूर की फसलों के संबंध में भी उन्होंने शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने बैठक के अंत में सभी नागरिक आपूर्ति निगम, विपणन संघ (मार्कफेड) और सहकारिता विभाग के प्रबंधकों को निर्देश दिए कि यदि कल शाम तक परिवहन के आंकड़ों में प्रगति नहीं दिखी, तो संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar - Rahatgarh News