
सी. पी. शुक्ला बने राष्ट्रीय सरपंच संघ मध्य प्रदेश के प्रदेश प्रवक्ता, समर्थकों में खुशी की लहर
भोपाल: मध्य प्रदेश राष्ट्रीय सरपंच संघ ने संगठन का विस्तार करते हुए क्षेत्र के जनप्रिय श्री सी. पी. शुक्ला सिंगरौली को प्रदेश प्रवक्ता के महत्वपूर्ण पद पर मनोनीत किया है। संगठन ने उनके कुशल नेतृत्व और जनसमस्याओं को प्रखरता से उठाने की क्षमता को देखते हुए यह ज़िम्मेदारी सौंपी है।
श्री शुक्ला को प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने पर क्षेत्रवासियों, समर्थकों एवं जनप्रतिनिधियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। अपनी नियुक्ति पर श्री शुक्ला ने संघ के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे प्रदेश भर के सरपंचों के हितों, अधिकारों और ग्रामीण विकास के मुद्दों को प्रमुखता से शासन-प्रशासन के समक्ष रखेंगे।
सी पी शुक्ला पूर्व में मध्यप्रदेश में कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता के रूप में कार्य कर चुके हैं उन्होंने कांग्रेस के प्रवक्ता रहते हुए अनेक मुद्दों पर बेबाकी से किसानों व मजलूमों की बात प्रदेश सरकार तक रखी जिसके कारण उन्हें सरपंच संघ के प्रदेश प्रवक्ता के रूप चुना जाना उनके व्यक्तित्व व कार्यशैली को दर्शाता है उनके प्रवक्ता बनने से ग्रामीणों के हितों व सरपंचों के हितों को प्रदेश पटल पर रखने में प्रमुखता मिलेगी।