हाजीपुर में शादी के बाद युवती ने जारी किया VIDEO:पति और ससुराल की सुरक्षा मांगी
हाजीपुर.पातेपुर थाना क्षेत्र की एक युवती ने घर से भागकर शादी करने के बाद एक वीडियो जारी किया है। इसमें उसने अपने पति और ससुराल पक्ष के लोगों की सुरक्षा की गुहार लगाई है। युवती ने अपने माता-पिता और चाचा से जान का खतरा बताते हुए अनहोनी की आशंका जताई है।
वीडियो में युवती ने अपनी पहचान राधिका कुमारी, निवासी बाजितपुर, थाना पातेपुर, जिला वैशाली के रूप में बताई है। उसने अपने पिता का नाम विनय कुमार झा बताया। युवती के अनुसार, उसने अपनी इच्छा से घर से निकलकर शादी की है और वह अपने पति के साथ रहना चाहती है।युवती ने वीडियो में स्पष्ट किया है कि उसके ससुरालवालों का कोई दोष नहीं है। उसने अपने मायके के लोगों से अपील की है कि उसके पति या परिवार के किसी सदस्य के साथ कोई अप्रिय घटना न हो।