नशा मुक्ति एवं अवैध अफीम खेती उन्मूलन को लेकर जागरूकता अभियान कार्यक्रम, लोगों को दिलाई गई शपथ।
पिपराटांड़ थाना क्षेत्र के लोहरसी चट्टी में नशा मुक्ति अभियान एवं अवैध अफीम खेती उन्मूलन को लेकर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों एवं स्थानीय लोगों को नशे के दुष्प्रभावों तथा अवैध अफीम की खेती से होने वाले सामाजिक, आर्थिक एवं कानूनी नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही लोगों को एनडीपीएस अधिनियम के प्रावधानों से अवगत कराया गया और बताया गया कि अवैध मादक पदार्थों के उत्पादन एवं कारोबार में संलिप्त पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों को नशामुक्त समाज के निर्माण तथा अवैध अफीम की खेती नहीं करने एवं दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम में पिपराटांड़ थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से नशे से दूर रहने तथा समाज में जागरूकता फैलाने की अपील की।
Panki, Palamu | Jun 18, 2026