बाजना में आरक्षक पर मां दुर्गा के अपमान का आरोप, देवी भक्तों में आक्रोश; एसपी के नाम ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई और स्थानांतरण की मांग
छतरपुर जिले के बाजना थाना क्षेत्र में आरक्षक सुनील अहिरवार के कथित अभद्र व्यवहार को लेकर देवी भक्तों और हिंदू संगठनों में नाराजगी है। आरोप है कि 20 अक्टूबर को दोपहर करीब 1 बजे आरक्षक दुर्गा पंडाल पहुंचा और समिति के कार्यकर्ताओं के साथ गाली-गलौज करते हुए मां दुर्गा के प्रति अपशब्द कहे।
मामले को लेकर लोगों ने पुलिस अधीक्षक के नाम थाना बाजना में ज्ञापन सौंपकर आरक्षक के खिलाफ कार्रवाई और स्थानांतरण की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि आरक्षक सुनील अहिरवार (बेल्ट नंबर 802) पिछले छह वर्षों से बाजना में पदस्थ हैं।
ज्ञापन देने वालों में मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र शुक्ला, सरपंच प्रतिनिधि मुन्ना शुक्ला, अरविंद शुक्ला, दीपक शुक्ला, राजा पांडे और आशीष तिवारी सहित अन्य लोग शामिल रहे। मीडिया द्वारा प्रतिक्रिया मांगे जाने पर थाना प्रभारी ने बयान देने से इनकार कर दिया। मामले में पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है।