सांचौर नगर पालिका को मिला नया प्रभारी ईओ, जिला कलेक्टर ने शैतानाराम बिश्नोई को सौंपा अतिरिक्त कार्यभार...
जालोर जिले के सांचौर से बड़ी प्रशासनिक खबर है। नगर पालिका सांचौर में अधिशासी अधिकारी का पद रिक्त होने के चलते जिला कलेक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने प्रशासनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार नगर परिषद जालोर में राजस्व अधिकारी के पद पर कार्यरत शैतानाराम जागूं बिश्नोई को अगले आदेश तक नगर पालिका सांचौर के प्रभारी अधिशासी अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। यह आदेश 13 जुलाई 2026 को जारी किया गया है तथा संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से इसकी पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
Sanchore, Jalor | Jul 15, 2026