बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की बांकीपुर सीट पर प्रशांत किशोर सेंधमारी करते नजर आ रहे हैं। जनसुराज ने अपनी लीड बनाए रखी है। बीजेपी के नीरज सिन्हा दूसरे नंबर पर हैं, जबकि राजद की रेखा गुप्ता पिछड़ती दिख रही हैं। मीडिया से बातचीत में प्रशांत किशोर ने कहा, जीत तो हो चुकी है। पार्टी के कार्यकर्ता जश्न भी मनाने लगे हैं। सोशल मीडिया पर प्रशांत किशोर और उनकी पार्टी ट्रेंड कर रही है।