🚔 औरैया पुलिस की अभिनव डिजिटल पहल
जनपद औरैया पुलिस द्वारा विकसित Auraiya FIR Monitoring Portal v1.0 का शुभारंभ एडीजी कानपुर जोन श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ एवं डीआईजी कानपुर परिक्षेत्र श्री हरीश चंदर द्वारा किया गया।
यह पोर्टल 60 एवं 90 दिनों से लंबित विवेचनाओं की समयबद्ध निगरानी, प्रभावी पर्यवेक्षण और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करेगा। रियल-टाइम डैशबोर्ड एवं Telegram आधारित स्वचालित अलर्ट सिस्टम के माध्यम से पुलिस विवेचना में पारदर्शिता, जवाबदेही, गुणवत्ता और समयबद्धता को नई मजबूती मिलेगी।
स्मार्ट पुलिसिंग की दिशा में औरैया पुलिस का एक सराहनीय कदम। 👏
#AuraiyaPolice #UPPolice #DigitalPolicing #SmartPolicing #Auraiya