जंतर-मंतर पर CJP का प्रोटेस्ट जारी: "शेम-शेम नरेंद्र मोदी , शेम-शेम धर्मेंद्र प्रधान " के नारों से गूंजी दिल्ली
शिक्षा व्यवस्था और युवाओं के भविष्य को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों का गुस्सा लगातार धधक रहा है। 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) का धरना प्रदर्शन पूरे जोर-शोर से जारी है। अब प्रदर्शनकारियों ने अपना रुख और कड़ा करते हुए सीधे तौर पर पीएम और शिक्षा मंत्री को निशाने पर लिया है। पूरा जंतर-मंतर "शेम-शेम नरेंद्र मोदी " और "शेम-शेम धर्मेंद्र प्रधान " के जोरदार नारों से गूंज उठा है। युवाओं का साफ कहना है कि जब तक व्यवस्था में सुधार और जवाबदेही तय नहीं होती, यह हल्ला बोल रुकने वाला नहीं है।
#JantarMantar #CJPProtest #DharmendraPradhan #PMModi #AuraiyaTimes #DelhiNews #StudentProtest #NationalNews #StudentLivesMatter #ProtestUpdate #HindiNews #YouthVoice #TrendingNews #PaperLeak #JantarMantarProtest #LatestNewsHindi #YouthProtest #EducationSystem