
दीपावली से पहले कानपुर होगा गड्ढामुक्त! डीएम ने रात में किया सड़कों का निरीक्षण, 73 सड़कें 20 दिन में होंगी दुरुस्त
कानपुर में दीपावली से पहले शहर की सड़कों को बेहतर बनाने के लिए जिला प्रशासन और नगर निगम ने अभियान तेज कर दिया है। देर रात जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अगुवाई में नगर आयुक्त, सीडीओ और संबंधित विभागों के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने शहर की प्रमुख सड़कों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग की 73 प्रमुख सड़कों को चिन्हित किया गया है, जिन्हें अगले 20 दिनों के भीतर दुरुस्त करने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं नगर निगम क्षेत्र की करीब 500 सड़कों पर पैचवर्क, मरम्मत और री-लेयरिंग का काम भी तेज करने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रशासन के मुताबिक दीपावली के दौरान शहर में बढ़ने वाले यातायात को देखते हुए सड़कों की स्थिति सुधारने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसके साथ ही स्ट्रीट लाइट और सफाई व्यवस्था को भी दुरुस्त करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को तय समय सीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं, ताकि दीपावली से पहले शहरवासियों को बेहतर और गड्ढामुक्त सड़कें मिल सकें।
📍 कानपुर | Ground Zero News
#Kanpur #KanpurNews #GroundZeroNews #KanpurRoads #DMKanpur #MahendraSinghTanwar #RoadRepair #RoadDevelopment #Diwali2026 #KanpurNagarNigam #PWD #KanpurUpdates #BreakingNews #UPNews