
सिरसा में धान की सरकारी खरीद नहीं हुई शुरू:मंडियों में आवक शुरू, किसानों में रोष, 24 क्विंटल लिमिट का फरमान जारी...
सिरसा जिले में धान की सरकारी खरीद न होने से किसानों में रोष का माहौल बना हुआ है। इन दिनों मंडियों में धान आना शुरू हो चुका है, पर खरीद न होने से खुले में रखा हुआ है। दूसरा, रानियां मंडी में राजस्थान से धान आना शुरू हो गया है। इस पर किसानों ने ऐतराज जताया है। इसे लेकर किसानों में रोष का माहौल है और जल्द खरीद शुरू करने की मांग की है।
किसान नेता लखविंद्र सिंह औलख ने मीडिया को दिए बयान में कहा, सरकार ने किसानों के साथ मीटिंग बुलाई थी और इसी दौरान आश्वासन दिया था कि 25 सितंबर को खरीद चालू करेंगे। अभी परमिल धान मंडी में आना शुरू हो चुका है, जिसकी सरकारी खरीद होनी है। कालांवाली मंडी में 1300 क्विंटल धान पड़ा हुआ है।
अभी तक सेलर अलॉट नहीं हुए हैं और न ही खरीद एजेंसियां ही तय नहीं हुई कि किस सेंटर पर कौन सी एजेंसी खरीद करेगी। धान की खरीद जारी नहीं हुई है। सरकार ने पहले ही फरमान जारी कर दिया है कि किसानों से धान खरीद को लेकर लिमिट कर दी कि अलग-अलग जिलों में किसानों ने 24 से 29 क्विंटल तक धान खरीदा जाएगा। पता नहीं सरकार किससे आंकड़े लेती है।
जब किसान यूनिवर्सिटी से धान खरीद के लिए बीज लेती है तो उस पर लिखा होता कि इस वैरायटी की 30 से 32 क्विंटल प्रति एकड़ उपज है। सरकार 24 क्विंटल तक सरकारी खरीद करेगी तो बाकी धान किसान कहां लेकर जाएगा।
एमएसपी को धरातल पर लागू करे सरकार : किसान नेता
किसान नेता लखविंद्र औलख ने कहा, हरियाणा के मुख्यमंत्री भाषण में कहते हैं कि 24 फसलों पर एमएसपी देते हैं। उसको धरातल पर भी लागू करे। सरकार ने मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल खोला था, उस पर किसानों का पंजीकरण हुआ है। उन एप्लीकेशन को पोर्टल पर चढ़ाया जाए और उनकी समय पर वेरिफिकेशन करनी चाहिए।
पहले वाली एप्लीकेशन की वेरिफिकेशन नहीं हुई है तो वो कब करेंगे। इस पोर्टल के विरोध में सब किसान है। अगर एमएसपी पर सभी फसल खरीदी जाए तो इन पोर्टल की जरूरत ही नहीं है।
राजस्थान से सिरसा मंडियों में आ रहा धान, मुद्दा परमल का
सिरसा अनाज मंडियों में राजस्थान का धान आने पर लखविंद्र बोले, धान की गाड़ियां राजस्थान से मंडियों में आ रही है। इसकी वीडियो भी वायरल हो रही है। खासकर रानियां मंडी में राजस्थान की गाड़ियां धान से भरी आई है। हमने मंडी सचिव से बात की है। बासमति प्राइवेट में खुले में बिक रहा है। किसानों में भ्रम है कि उनका धान नहीं खरीदा जाएगा।
अब मुद्दा परमिल धान का है, उसमें दिक्कत न हो। हरियाणा के किसानों का धान का एक-एक दाना खरीद हो। उनका धान नहीं खरीदा गया तो विरोध करेंगे। वैसे दूसरे राज्य के किसानों का धान खरीद होता है तो कोई दिक्कत नहीं।
#sirsa #gokul #gokulsetia #sirsa #mla #viral #sirsabreaking #takkrtoday #sirsatody #congress #brejindersingh #santoshbeniwal #santoshvsgokul #inld #abhaychautala
Sirsa, Sirsa | Sep 28, 2026