बिहार के जहानाबाद जिले में सरकारी स्कूल से जुड़ा कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में मखदुमपुर प्रखंड के एक प्रधान शिक्षक और एक शिक्षिका को निलंबित कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, दोनों के खिलाफ स्कूल अवधि में अमर्यादित आचरण करने, अनुशासनहीनता और कर्तव्य में लापरवाही के आरोप लगाए गए हैं।
बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो राजकीय मध्य विद्यालय माछिल से जुड़ा है। वीडियो में एक शिक्षक और शिक्षिका कथित तौर पर आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई देने का दावा किया गया था। मामले को लेकर शिक्षा विभाग ने जांच शुरू की थी।
इसके बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय की ओर से 23 नवंबर को दोनों के निलंबन का आदेश जारी किया गया। दोनों के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू की गई है। फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर होगी।