छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर में अत्यधिक ब्याज और प्रताड़ना से तंग आकर संदीप अग्रवाल नामक युवक द्वारा आत्महत्या करने के मामले में सरगुजा पुलिस ने आरोपित पंकज चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित द्वारा मृतक को भारी ब्याज दर पर रकम दी गई थी और मूल व ब्याज न मिलने पर उसे लगातार जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। पुलिस ने सुसाइड नोट, कॉल डिटेल्स और बैंक ट्रांजैक्शन की गहन जांच के बाद यह त्वरित कार्रवाई की है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपित के खिलाफ 'कर्जा एक्ट' और आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
#Ambikapur #SurgujaPolice #ChhattisgarhNews #ActionAgainstLoanSharks #Justice #CGPolice #AmbikapurNews #FatafatNews