Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi

उचित मूल्य दुकान अनुज्ञप्ति हेतु औपबंधिक मेधा सूची का प्रकाशन, 11 अगस्त तक आमंत्रित किए गए दावा/आपत्ति। बिहार लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश, 2016, द्वितीय संशोधन आदेश, 2022 तथा खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, बिहार सरकार द्वारा समय-समय पर निर्गत निर्देशों के आलोक में विज्ञापन संख्या-01/2025 के माध्यम से जन वितरण प्रणाली के तहत उचित मूल्य दुकानों की नई अनुज्ञप्ति जारी करने की प्रक्रिया संचालित की जा रही है। उक्त विज्ञापन के अनुसार नवादा सदर अनुमंडल अंतर्गत विभिन्न प्रखंडों एवं नगर निकाय क्षेत्रों के लिए कुल 35 तथा रजौली अनुमंडल अंतर्गत विभिन्न प्रखंडों के लिए कुल 15, अर्थात कुल 50 रिक्तियों के विरुद्ध योग्य एवं सक्षम अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए थे। निर्धारित तिथि तक प्राप्त सभी आवेदनों का संबंधित प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों द्वारा स्थलीय सत्यापन कराया गया तथा विभागीय दिशा-निर्देशों, आरक्षण नियमों एवं निर्धारित अर्हताओं के अनुरूप पंचायतवार/वार्डवार औपबंधिक मेधा सूची तैयार कर अनुमंडल पदाधिकारी, नवादा सदर एवं अनुमंडल पदाधिकारी, रजौली द्वारा जिला स्तरीय चयन समिति को उपलब्ध कराई गई। आज जिला पदाधिकारी श्री रवि प्रकाश की अध्यक्षता में जिला स्तरीय चयन समिति की बैठक में उक्त औपबंधिक मेधा सूची पर विचारोपरांत निर्णय लिया गया कि सूची का प्रकाशन संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी, नवादा सदर एवं रजौली के कार्यालयों के सूचना पट्ट पर किया जाए तथा असंतुष्ट आवेदकों से दावा एवं आपत्ति प्राप्त की जाए। कोई भी असंतुष्ट आवेदक औपबंधिक मेधा सूची के संबंध में अपना दावा अथवा आपत्ति प्रकाशन की तिथि से 15 दिनों के भीतर, अर्थात दिनांक 11 अगस्त 2026 को अपराह्न 5:00 बजे तक जिला आपूर्ति पदाधिकारी, नवादा (समाहरणालय, नवादा, ग्राउंड फ्लोर, पिन-805110) के कार्यालय में साक्ष्य सहित लिखित रूप में व्यक्तिगत रूप से, स्पीड पोस्ट/रजिस्टर्ड पोस्ट के माध्यम से अथवा ई-मेल nawadadso@gmail.com पर समर्पित कर सकते हैं। दिनांक 11 अगस्त 2026 को अपराह्न 5:00 बजे के बाद प्राप्त किसी भी दावा अथवा आपत्ति पर किसी प्रकार का विचार नहीं किया जाएगा। अतः सभी संबंधित अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर ही अपना दावा/आपत्ति आवश्यक साक्ष्यों सहित समर्पित करना सुनिश्चित करें। जिला स्तरीय चयन समिति के निर्णय के आलोक में औपबंधिक मेधा सूची नवादा जिला की आधिकारिक वेबसाइट https://nawada.nic.in पर प्रकाशित कर दिया गया है। नवादा से राकेश कुमार चन्दन की रिपोर्ट !

Nawada, Nawada | Jul 27, 2026

MORE NEWS

🌿🔱 सावन के प्रथम सोमवार की आप सभी शिव भक्तों को हार्दिक शुभकामनाएँ।
भगवान भोलेनाथ की असीम कृपा आप और आपके परिवार पर सदैव बनी रहे।
महादेव आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य का आशीर्वाद प्रदान करें।

हर हर महादेव! 🚩🙏🕉️

#Sawan #FirstSomwar #HarHarMahadev #Bholenath #Mahadev

🌿🔱 सावन के प्रथम सोमवार की आप सभी शिव भक्तों को हार्दिक शुभकामनाएँ। भगवान भोलेनाथ की असीम कृपा आप और आपके परिवार पर सदैव बनी रहे। महादेव आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य का आशीर्वाद प्रदान करें। हर हर महादेव! 🚩🙏🕉️ #Sawan #FirstSomwar #HarHarMahadev #Bholenath #Mahadev

Nawada, Nawada | Aug 3, 2026

Nawada, Nawada | Aug 3, 2026

नारदीगंज के वनगंगा के पास ट्रैक्टर ने एक बुजुर्ग व्यक्ति को कुचला घटनास्थल पर मौत आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम।

नारदीगंज में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ली 70 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति मोती यादव की जान, ग्रामीणों में भारी आक्रोश किया सड़क जाम।

नवादा जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के बनगंगा चौरमा स्थित सड़क पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 70 वर्षीय मोती यादव की मौत हो गई। मृतक बरियो गांव निवासी स्वर्गीय नरेश यादव के पुत्र बताए जाते हैं। जानकारी के अनुसार, मोती यादव अपने घर बनगंगा चौरमा के पास मौजूद थे । तभी तेज रफ्तार से गुजर रहे ट्रैक्टर ने उन्हें कुचल दिया। हादसे के बाद ट्रैक्टर भी पलट गया और चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में शोक के साथ भारी आक्रोश है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नारदीगंज थाना क्षेत्र में बालू और शराब माफियाओं का अवैध कारोबार लगातार बढ़ रहा है लेकिन पुलिस की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे अवैध धंधों और तेज रफ्तार वाहनों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं और निर्दोष लोगों की जान जा रही है। वही पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है ।

नवादा से राकेश कुमार चंदन की रिपोर्ट!

नारदीगंज के वनगंगा के पास ट्रैक्टर ने एक बुजुर्ग व्यक्ति को कुचला घटनास्थल पर मौत आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम। नारदीगंज में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ली 70 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति मोती यादव की जान, ग्रामीणों में भारी आक्रोश किया सड़क जाम। नवादा जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के बनगंगा चौरमा स्थित सड़क पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 70 वर्षीय मोती यादव की मौत हो गई। मृतक बरियो गांव निवासी स्वर्गीय नरेश यादव के पुत्र बताए जाते हैं। जानकारी के अनुसार, मोती यादव अपने घर बनगंगा चौरमा के पास मौजूद थे । तभी तेज रफ्तार से गुजर रहे ट्रैक्टर ने उन्हें कुचल दिया। हादसे के बाद ट्रैक्टर भी पलट गया और चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में शोक के साथ भारी आक्रोश है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नारदीगंज थाना क्षेत्र में बालू और शराब माफियाओं का अवैध कारोबार लगातार बढ़ रहा है लेकिन पुलिस की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे अवैध धंधों और तेज रफ्तार वाहनों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं और निर्दोष लोगों की जान जा रही है। वही पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है । नवादा से राकेश कुमार चंदन की रिपोर्ट!

Nawada, Nawada | Aug 3, 2026