भाजपा के प्रदेश मंत्री नरेंद्र मोहन माहरा (निर्मल माहरा) पिथौरागढ़ जिला सहकारी बैंक (डीसीबी) के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। वहीं पिथौरागढ़ के कुमौड़ निवासी उमेश सिंह महर निर्विरोध उपाध्यक्ष चुने गए। 11 सितंबर को हुए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रतिनिधि पदों के चुनाव में अध्यक्ष पद पर निर्मल माहरा एकमात्र प्रत्याशी होने के चलते उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। उनके अध्यक्ष बनने की खुशी में लोहाघाट में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर जमकर जश्न मनाया।