आधी रात NH-5 पर तेज रफ्तार ट्रक का कहर, सड़क किनारे खड़े 4 वाहन चकनाचूर
सोलन। चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-5) पर रबोन क्षेत्र में आधी रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े चार वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि चारों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर फरार ट्रक और चालक की तलाश में जुटी हुई है। गनीमत रही कि हादसे के समय वाहनों में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा जान-माल का नुकसान टल गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
यूनिक टुडे न्यूज़
#Solan #NH5 #RoadAccident #TruckAccident #HimachalPolice #SolanNews #HimachalNews #सोलन #सड़क_हादसा #हिमाचल_प्रदेश #यूनिक_टुडे_न्यूज़ #UTHimachal #NetChat