घर की दहलीज से ‘लखपति दीदी’ बनने तक का प्रेरक सफर! ✨
बालोद के वनांचल ग्राम कुमुड़कट्टा की श्रीमती कुसुम सिन्हा जी ने बिहान योजना से जुड़कर आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश की है। 'जय मां पहाड़ों वाली स्व-सहायता समूह' की 12 बहनों के साथ मिलकर वे धान, गेहूं, मूंग और बांस जैसी प्राकृतिक चीजों से आकर्षक राखियां बना रही हैं।
🔹 12,000+ राखियों की बिक्री
🔹 ₹7 लाख तक की अनुमानित आय
🔹 जिला व राज्य स्तर पर 'लखपति दीदी' के रूप में सम्मानित
“बहनों की तरक्की, परिवार की शान - विष्णु भैया का यही अभियान”
माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में महतारी वंदन और बिहान जैसी योजनाएं छत्तीसगढ़ की हर बहन को सशक्त बना रही हैं। रक्षाबंधन पर कुसुम दीदी ने अपने 'विष्णु भैया' का आभार जताते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। 🌾🙏
#LakhpatiDidi #Bihan #Balod #WomenEmpowerment #MahtariVandanYojana #VishnuDeoSai #Chhattisgarh
Balod, Chhattisgarh | Aug 22, 2026