
जीवन ज्योति सेवा संस्थान, डीडवाना में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया l
, 21 जून को जीवन ज्योति सेवा संस्थान द्वारा संचालित मानसिक विमंदित पुनर्वास गृह, डीडवाना में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान में निवासरत मानसिक विमंदित, दिव्यांग, निराश्रित एवं लावारिस प्रभुजनों ने योग प्रशिक्षक अधिवक्ता सुनील जी शर्मा एवं संस्थान के कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन में विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम किए।
कार्यक्रम की शुरुआत योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए की गई। वक्ताओं ने बताया कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं बल्कि मानसिक शांति, आत्मबल एवं सकारात्मक जीवनशैली का भी आधार है। नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ एवं मन प्रसन्न रहता है।
योग प्रशिक्षक अधिवक्ता सुनील जी शर्मा ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जिसे आज पूरा विश्व अपना रहा है। योग दिवस के अवसर पर सभी को नियमित योग करने एवं स्वस्थ जीवन अपनाने का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम में संस्थान के अध्यक्ष श्री रवि शर्मा ,संतोष कुमार शर्मा , हीरा सिंह, ओम प्रकाश स्वामी, कैलाश कुमार, मंजू देवी ,पवन ,भोम सिंह जी उपस्थित रहे ll
Didwana, Nagaur | Jun 21, 2026