Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

बिहार सतर्कता जागरूकता दिवस एवं सतर्कता जागरूकता सप्ताह का हुआ शुभारंभ, जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुए शामिल The silence media news "बिहार सतर्कता जागरूकता दिवस" के अवसर पर राज्य सरकार द्वारा आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय मुख्यमंत्री, बिहार द्वारा ज्ञान भवन, पटना से किया गया। इस कार्यक्रम में औरंगाबाद जिला से जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा समाहरणालय स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष से वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए। निगरानी विभाग के निर्देशानुसार दिनांक 02 जुलाई 2026 से 08 जुलाई 2026 तक पूरे राज्य में "बिहार सतर्कता जागरूकता सप्ताह" मनाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य शासन-प्रशासन में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं ईमानदारी को बढ़ावा देना, भ्रष्टाचार के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा आम नागरिकों को शिकायत निवारण व्यवस्था एवं सतर्कता तंत्र से जोड़ना है। कार्यक्रम के दौरान सतर्कता एवं सुशासन से संबंधित विभिन्न विषयों पर जानकारी दी गई। साथ ही भ्रष्टाचार के विरुद्ध जनभागीदारी बढ़ाने, शिकायतों के त्वरित निष्पादन, प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता तथा जवाबदेही सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया। इस अवसर पर जिला निगरानी कोषांग की कार्यप्रणाली, विभागीय एवं ऑनलाइन पोर्टल पर प्राप्त परिवादों के निष्पादन की स्थिति, हेल्पलाइन एवं वेबसाइट की उपलब्धता, अभियोजन स्वीकृति से संबंधित लंबित मामलों, नागरिक पर्यवेक्षकों के अद्यतन विवरण, जन-जागरूकता अभियान तथा पोर्टल संचालन से संबंधित विषयों की जानकारी साझा की गई। कार्यक्रम के उपरांत जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि बिहार सतर्कता जागरूकता सप्ताह के दौरान सभी विभागों, शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी कार्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम, शपथ ग्रहण, परिचर्चा, प्रचार-प्रसार एवं जनसहभागिता आधारित गतिविधियों का व्यापक आयोजन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि निर्धारित सभी कार्यक्रमों का समयबद्ध एवं प्रभावी क्रियान्वयन करते हुए अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि अधिक से अधिक नागरिक भ्रष्टाचार के विरुद्ध जागरूक हों तथा शिकायत एवं सूचना तंत्र का प्रभावी उपयोग कर सकें। #thesilencemedianews #abhilashasharmaias #aurangabad #औरंगाबाद

Obra, Aurangabad | Jul 3, 2026