पलामू में पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह का खुलासा करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों के पास से करीब 125 ग्राम सोने के आभूषण और 8 किलो चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं।
आरोपियों के पास से चोरी में इस्तेमाल होने वाले कई औजार भी मिले हैं। पुलिस के अनुसार, गिरोह पहले इलाकों की रेकी करता था और फिर चोरी की वारदात को अंजाम देता था। मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।
Garhwa, Garhwa | Sep 27, 2026