
🚨 जनपद सीतापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई 🚨
💬 वाद-विवाद में फायर करने वाला वांछित अभियुक्त अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार!
📌 संक्षिप्त विवरण:
दिनांक 11.10.2026 को थाना कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत लोनियनपुरवा स्थित ठेले पर आपसी विवाद के दौरान अभियुक्त मोहित मिश्रा उर्फ मंगल द्वारा किशन मिश्रा के ऊपर फायर कर दिया गया था, जिससे मजरूब गंभीर रूप से घायल हो गया था।
तत्काल मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को कैंचीपुल ढलान शिव मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक अदद देशी तमंचा (315 बोर) एवं एक अदद जिंदा कारतूस बरामद किया गया। अभियोग में धारा 25(1-b) Arms Act की बढ़ोत्तरी कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेजा जा रहा।
👤 गिरफ्तार अभियुक्त:
नाम: मोहित मिश्रा उर्फ मंगल पुत्र दिनेश मिश्रा
निवासी: ग्राम लोनियनपुरवा, थाना कोतवाली नगर, जनपद सीतापुर
⚖️ पंजीकृत अभियोग:
मु0अ0सं0 309/2026 धारा 109(1)/352 BNS व 25(1-b) Arms Act, थाना कोतवाली नगर, सीतापुर।
👮♂️ सराहनीय पुलिस टीम:
प्रभारी निरीक्षक श्री दिनेश पाण्डेय
उ0नि0 श्री अश्मित भारती
का0 आशीष मौर्य
सुनील कुमार
#SitapurPolice #UttarPradeshPolice #CrimeControl #LawAndOrder #Sitapur