गोपालगंज :- SP के निर्देश पर दीपावली पर्व के पूर्व पटाखा दुकानों पर पुलिस की सख्ती। अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री पर पुलिस की पैनी नजर। जिले में अब तक तीन प्राथमिकी दर्ज, एक व्यक्ति गिरफ्तार। गोपालपुर और कटेया थाना क्षेत्र से करीब साढ़े पांच क्विंटल पटाखे बरामद। बरामद पटाखों की कीमत करीब सात लाख रुपये। कटेया में 200 सुतली बम और 7.3 किलो विस्फोटक जैसा पदार्थ भी बरामद। जिले में 20 स्थायी और 1057 अस्थायी लाइसेंसधारी पटाखा दुकानें। दुकानों का लगातार किया जा रहा निरीक्षण। सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पर दुकानदारों के खिलाफ होगी कार्रवाई। SP के निर्देश पर जांच और निगरानी अभियान जारी। आम लोगों से सुरक्षित दीपावली मनाने और लाइसेंसधारी दुकानों से ही पटाखे खरीदने की अपील।