नेहरा थाना का वार्षिक निरीक्षण, ग्रामीण एसपी ने दिए सख्त निर्देश
दरभंगा ग्रामीण एसपी ने 8 सितंबर को नेहरा थाना का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान थाने के विभिन्न अभिलेखों, मालखाना व हाजत सुरक्षा की जांच की गई।
संगीन अपराधों के लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन, फरार व वारंटियों की गिरफ्तारी, वाहन चेकिंग, रात्रि गश्ती और बैंक-ATM सुरक्षा को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए। साथ ही शराब व मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक और वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान पर जोर दिया गया।