उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों और सड़क चौड़ीकरण के तहत टंकी चौक स्थित करीब 170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर के बाहरी ढांचे को हटाया गया है। मंदिर में स्थापित करीब 8 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा को हटाने के लिए प्रशासन ने लगातार चार दिनों तक भारी मशीनों, क्रेन और जेसीबी की मदद ली।
करीब 40 घंटे की मशक्कत के बावजूद प्रतिमा अपनी जगह से नहीं हिली। इसके बाद प्रशासन ने फिलहाल भारी मशीनरी का इस्तेमाल रोक दिया है। अब उज्जैन नगर निगम प्रतिमा के जमीन में धंसे होने की गहराई और उसकी वास्तविक स्थिति का पता लगाने के लिए वैज्ञानिक स्कैनिंग कराने की तैयारी कर रहा है।
स्कैनिंग से यह समझने में मदद मिलेगी कि प्रतिमा जमीन के अंदर कितनी गहराई तक मौजूद है और उसे सुरक्षित तरीके से हटाने या आगे की कार्रवाई के लिए क्या प्रक्रिया अपनाई जा सकती है। मामले ने स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं का ध्यान भी आकर्षित किया है।
#UjjainNews #Simhastha2028 #HanumanTemple #MadhyaPradeshNews #VindhyaSamacharTV
Jawa, Rewa | Sep 10, 2026