Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka
Aap

AICC सचिव चेतन चौहान 22 जून को पांगी दौरे पर, कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ करेंगे अहम बैठक शिव सूर्यवंशी चंबा/पांगी, 20 जून: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के सचिव एवं हिमाचल प्रदेश व चंडीगढ़ के सह-प्रभारी चेतन चौहान आगामी 22 जून 2026 को जनजातीय क्षेत्र पांगी के दौरे पर पहुंचेंगे। उनके इस दौरे को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि वे पांगी ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन की गतिविधियों और आगामी रणनीति पर चर्चा करेंगे। जारी आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार चेतन चौहान 21 जून को अंबाला से सड़क मार्ग द्वारा रवाना होकर चंबा पहुंचेंगे। चंबा में वे विभिन्न राष्ट्रीय परीक्षाओं और संस्थाओं जैसे NEET, CBSE और PSC से जुड़े मुद्दों पर आयोजित प्रेस वार्ता में भाग लेंगे। इसके बाद उनका रात्रि विश्राम चंबा में रहेगा। 22 जून को सुबह 8 बजे चंबा से प्रस्थान कर वे दोपहर करीब 1 बजे पांगी पहुंचेंगे। यहां शाम 4 बजे पांगी ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, क्षेत्रीय समस्याओं तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा होने की संभावना है। चेतन चौहान का रात्रि विश्राम भी पांगी में ही निर्धारित किया गया है। इसके बाद 23 जून को वे पांगी से उदयपुर (लाहौल) के लिए रवाना होंगे, जहां कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। कार्यक्रम के अनुसार 24 जून का शेष कार्यक्रम बाद में जारी किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार इस दौरे को कांग्रेस संगठन के विस्तार और जनजातीय क्षेत्रों में पार्टी की पकड़ मजबूत करने के प्रयासों के रूप में देखा जा रहा है। पांगी जैसे दुर्गम क्षेत्र में AICC के वरिष्ठ पदाधिकारी के आगमन को लेकर स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। #ChetanChauhan #AICC #CongressParty #Pangi #Chamba #HimachalPradesh #CongressMeeting #TribalArea #PangiNews #ChambaNews #HimachalPolitics #CongressWorkers #RahulGandhi #PoliticalTour #HimachalCongress #BreakingNews #HimSandesh #PangiValley #Lahaul #UdaipurHP हिम संदेश Adv Surjeet Sharma Bharmouri Sukhvinder Singh Sukhu Amit Pakhretia Bharmouri Lalit Thakur Veer Singh Rana Vinay Kumar

Saach, Chamba | Jun 20, 2026

MORE NEWS

No related stories for this location.