खराब मौसम की चेतावनी को देखते हुए वैष्णो देवी यात्रा पर लगाई अस्थायी रोक।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
नई दिल्ली। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने भारत मौसम विज्ञान विभाग की खराब मौसम की चेतावनी को देखते हुए वैष्णो देवी यात्रा को कुछ समय के लिए रोक दिया है। श्राइन बोर्ड की ओर से जारी आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, यह फैसला तीर्थयात्रियों की सुरक्षा और भलाई को ध्यान में रखते हुए एहतियात के तौर पर लिया गया है। श्रद्धालुओं को सलाह दी गई है कि वो धैर्य रखें और श्राइन बोर्ड के आधिकारिक संचार माध्यमों से दी जाने वाली जानकारी का पालन करें। अधिकारी लगातार मौसम की स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और जब तीर्थयात्रियों के लिए हालात सुरक्षित हो जाएंगे, तब यात्रा फिर से शुरू कर दी जाएगी।