
बुजुर्ग महिला से बालियां छीनने के दो आरोपी गिरफ्तार ।
डॉ. राजेश वधवाकुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र पुलिस ने छीनाझपटी की वारदात को सुलझाते हुए बुजुर्ग महिला से बालियां छीनने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चंद्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में अपराध अन्वेषण शाखा-1 की टीम ने बुजुर्ग महिला से बालियां छीनने के आरोपी कर्मचन्द वासी भौरी (भारापुर) जिला हरिद्वार उतराखण्ड व सतवीर सिंह वासी बिलाई जिला बिजनौर यूपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस को दी अपने शिकायत में न्यू शांति नगर वासी महिला ने बताया कि 21 सितम्बरको शाम को वह घूमने के लिए घर से निकली थी। करीब शाम 5 बजे वह घुमकर वापस घर के अंदर जाने लगी तो 2 लडके एक स्कूटी पर आए। एक लड़के ने पूछा कि आंटी यहां किसी का नया मकान बन रहा है जिसपर उसने कहा की पता नहीं। उसी समय वह लड़का उसके कानों से दोनो बाली छीनकर स्कूटी पर बैठकर भाग गए। जिसकी शिकायत पर थाना थाना केयूके में मामला दर्ज करके जांच अपराध अन्वेषण शाखा-1 द्वारा की गई।
27 सितम्बर को अपराध अन्वेषण शाखा-1 प्रभारी निरीक्षक प्रतीक के मार्ग निर्देश में पीएसआई राहुल, नरेंद्र, सहायक उप निरीक्षक कुलदीप, प्रवेश कुमार व सिपाही प्रदीप कुमार की टीम ने बुजुर्ग महिला से बालियां छीनने के आरोपी कर्मचन्द वासी भौरी (भारापुर) जिला हरिद्वार उतराखण्ड व सतवीर सिंह वासी बिलाई जिला बिजनौर यूपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश किया गया।