
गोंडा के प्राइमरी स्कूल में शिक्षकों की अनूठी पहल: चंदा जुटाकर स्कूल को बनाया हाईटेक, स्मार्ट क्लास का हुआ उद्घाटन
गोंडा:
क्षेत्र के गांव ढौंडा स्थित प्राइमरी स्कूल में शिक्षा की तस्वीर बदलने वाली एक सराहनीय पहल देखने को मिली है जिसमें विद्यालय को स्मार्ट और आधुनिक बनाने में राहुल कांकरान(प्र०प्रधानाध्यापक),विपिन चौधरी(प्रधानाध्यापक) मुख्य भूमिका में रहे तथा विनोद कुमार(प्रधानाध्यापक),अजय मुखिया जी सहित अन्य स्कूल में तैनात शिक्षकों ने आपसी सहयोग से धनराशि एकत्रित कर विद्यालय को आधुनिक सुविधाओं से लैस कर दिया है। मंगलवार को आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान स्कूल में स्थापित नई स्मार्ट क्लास और आधुनिक उपकरणों का लोकार्पण किया गया।
शिक्षकों के सहयोग से बदली स्कूल की सूरत
कार्यक्रम के दौरान जानकारी दी गई कि विद्यालय के शिक्षकों ने अपनी तरफ से आर्थिक योगदान देकर स्कूल में तीन आधुनिक एलईडी स्क्रीन, पांच नए पंखे, एक इन्वर्टर, वाई-फाई कनेक्शन और एक प्रिंटर स्थापित कराया है। इन सभी उपकरणों के लग जाने से अब स्कूल के बच्चों को डिजिटल और स्मार्ट शिक्षा का लाभ मिल सकेगा, जिससे उनकी पठन-पाठन प्रक्रिया और अधिक रुचिकर व प्रभावी होगी।
पूर्व सांसद ने शिक्षकों को बताया समाज का असली निर्माता
समारोह की अध्यक्षता शिवचरण शर्मा ने की, जबकि संचालन मास्टर विपिन कुमार और अजय कुमार ने संयुक्त रूप से बखूबी निभाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद चौधरी बिजेन्द्र सिंह रहे।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संदीप चौधरी, गेंदा सिंह प्रशासक, भाजपा नेता विशाल चौधरी और खंड शिक्षा अधिकारी वीएन देवपुरिया विक्रांत चौधरी शिक्षक संघ के ब्लॉक मंत्री उपस्थित रहे।
शिक्षकों और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद चौधरी बिजेन्द्र सिंह ने कहा कि शिक्षक केवल हुनरमंद छात्र ही तैयार न करें, बल्कि समाज सुधारक और चरित्र निर्माण करने वाले संस्कार भी पैदा करें। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि बच्चों को प्राथमिक शिक्षा के स्तर से ही सही दिशा, अच्छे संस्कार और राष्ट्रधर्म की प्रेरणा मिलनी चाहिए, ताकि वे भविष्य में एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण कर सकें। उन्होंने कहा कि एक संगठित समाज ही राष्ट्र निर्माण का मुख्य आधार होता है और इसमें प्राथमिक शिक्षक की जिम्मेदारी सबसे पहली और अहम होती है, क्योंकि वही समाज का असली निर्माता है।
अतिथियों और गणमान्य लोगों की रही गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर शिक्षक संघ के ब्लॉक संगठन मंत्री विक्रांत सिंह ने अपने संबोधन में शिक्षकों को पूरा भरोसा दिलाते हुए कहा कि यदि किसी भी शिक्षक को कोई भी परेशानी आती है, तो वह बेझिझक उन्हें बताएं; वे हर परिस्थिति में अपने शिक्षकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े नजर आएंगे।
कार्यक्रम में सभी ने शिक्षकों की इस पहल की भूरी-भूरी प्रशंसा की। कृष्ण कुमार पत्रकारChief Minister Office Uttar PradeshDM Aligarh
Koil, Aligarh | Aug 19, 2026