
Hindaun city : हजरत मामा भांजे दरगाह पर जिला सतर्कता समिति के सदस्य भाजपा नेता अल्लानूर खांन का मुस्लिम समाज ने किया सम्मान
हिंडौन शहर वक्फ कमेटी के सदर बाबुद्दीन शाह बब्बू भाई के नेतृत्व में सोमवार देर रात्रि दरगाह हजरत मामा भांजे पर आयोजित स्वागत समारोह में जिला सतर्कता समिति के सदस्य मनोनीत किए जाने पर भाजपा नेता अल्लानूर खान का स्वागत किया गया।कमेटी के खजांची भीकम खान ने बताया कि दरगाह हजरत मामा भांजे दरगाह पर देर रात्रि आयोजित स्वागत समारोह में जिला सतर्कता समिति, करौली में भाजपा नेता अल्लानूर खान को राज्य सरकार द्वारा सदस्य मनोनीत किए जाने पर मुस्लिम समाज के गणमान्य लोगों द्वारा माला साफा पहनाकर सम्मान किया गया।इस मनोनयन पर भाजपा नेता अल्लानूर खान ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य कि भाजपा सरकार द्वारा मुझे जैसे साधारण कार्यकर्ता को आम लोगों की समस्याओं के निराकरण हेतु जिले की सबसे महत्वपूर्ण कमेटी में सदस्य बनाया जाना अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान है। मैं पूरी निष्ठा के साथ अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन करुंगा। इस अवसर पर उन्होंने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए स्वागत करने वाली वक्फ कमेटी और समाज के लोगों का भी धन्यवाद ज्ञापित किया।वक्फ कमेटी के खजांची भीकम खान ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कद्दाबर नेता अल्लानूर खान को करौली जिले की सतर्कता समिति में सदस्य बनाकर मुस्लिम समाज को जो सम्मान दिया है आने वाले समय में उसकी सुखद परिणाम सबके सामने आएंगे।कार्यक्रम की शुरुआत में वक्फ कमेटी के सदर बाबुद्दीन शाह बब्बू भाई ने अल्लानूर खान सहित भाजपा नेताओं का माला और साफा पहनाकर सम्मान किया तथा सभी आगंतुकों को दरगाह में लंगर परोसा गया।
इस अवसर पर भाजपा नेता डॉ अमीर, अल्पसंख्यक मोर्चा के यामीन शाह, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के जिला अध्यक्ष सोनू हाड़ौली,हबीब ताज,इमरान खान,हाजी रफीक मनिहार, ताहिर मनिहार, महमूद मास्टर, मोहम्मद आसिफ, लाला चौधरी, फखरुद्दीन शाह, आमिर,सद्दाम सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।