हज यात्रियों की मेडिकल स्क्रीनिंग एवं फिटनेस जांच संपन्न
बहराइच। जिला संक्रामक रोग नियंत्रण कक्ष, बहराइच में आज हज यात्रा पर जाने वाले हाजी जायरीनों की मेडिकल स्क्रीनिंग एवं फिटनेस जांच की गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा हज यात्रियों के स्वास्थ्य की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं स्वास्थ्य संबंधी दिशा-निर्देश दिए गए।
मेडिकल स्क्रीनिंग एवं फिटनेस प्रक्रिया डॉ. डाक्टर पी के वर्मा, फार्मासिस्ट अरुण कुमार यादव तथा स्वास्थ्य पर्यवेक्षक अफा़क अहमद की टीम द्वारा संपन्न कराई गई। इस दौरान हज यात्रियों के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ उन्हें यात्रा के दौरान स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संबंधी सावधानियों के प्रति जागरूक किया गया।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हज यात्रियों के स्वस्थ एवं सुरक्षित यात्रा की कामना करते हुए आवश्यक सावधानियों का पालन करने की अपील की।