देहरादून के टपकेश्वर महादेव मंदिर में भक्ति और देशभक्ति का संगम।
देहरादून के प्रसिद्ध टपकेश्वर महादेव मंदिर में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भगवान महादेव के साथ देशभक्ति का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर को तिरंगे और आकर्षक सजावट से बेहद सुंदर ढंग से सजाया गया।
श्रद्धालुओं ने भगवान महादेव के दर्शन एवं पूजन के साथ देश की स्वतंत्रता और वीर शहीदों को नमन किया। मंदिर परिसर में भक्ति, आस्था और राष्ट्रप्रेम का अद्भुत संगम देखने को मिला।
🇮🇳 नंदी न्यूज़ उत्तराखंड की ओर से सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। 🇮🇳