बस्ती समाचार
थाना कलवारी पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर एक महिला द्वारा सूचना दिया गया कि ग्राम महुआपार कला में एक लड़की भूल-भटक कर कहीं से आ गई है जो अपना नाम सोनी उर्फ चंचल बता रही है परंतु घर का माता-पिता का नाम निवास स्थान बता नहीं पा रही है । इस सूचना पर थाना कलवारी पुलिस द्वारा उक्त लड़की को नियमानुसार वन स्टॉप सेंटर बस्ती भिजवाया गया तथा उसके परिजनों को जानकारी हेतु फेसबुक व्हाट्सएप सोशल मीडिया द्वारा प्रसारण कराया गया । जिसके उपरांत आज दिनांक 11/06/2026 को उक्त लड़की के माता-पिता थाना उपस्थित आए तथा उक्त लड़की को वन स्टाफ केंद्र से बुलवाकर उसकी पहचान कराकर उसके माता-पिता को सकुशल सुपुर्द किया गया
Basti, Basti | Jun 11, 2026