#Hanumangarh फर्जी पट्टा जारी करने के आरोप में विधायक गणेशराज बंसल सहित कई लोगों पर FIR दर्ज !!
• हनुमानगढ़ जंक्शन थाने में आनंद विहार कॉलोनी के भूखंड संख्या 57 को लेकर मामला दर्ज
• परिवादी राजेश कुमार की रिपोर्ट पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
• तत्कालीन नगर परिषद सभापति एवं वर्तमान विधायक गणेशराज बंसल, तत्कालीन आयुक्त और अन्य संबंधित लोगों पर आरोप
• न्यायालय में मामला विचाराधीन होने के बावजूद विवादित भूखंड का पट्टा जारी करने का आरोप
• फ्री-होल्ड पट्टा संख्या 169, दिनांक 6 अप्रैल 2022 को जारी किए जाने का दावा
• 13 लाख रुपये में मकान खरीदने का सौदा होने की बात भी परिवादी ने रिपोर्ट में कही
• विजय पेशवानी, राधा टेकवानी सहित अन्य लोगों के नाम भी मामले में शामिल
• धोखाधड़ी, कूटरचना और षड्यंत्र सहित विभिन्न धाराओं में पुलिस ने जांच शुरू की
• फिलहाल मामला आरोपों और पुलिस जांच के स्तर पर है। आरोपों की पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही होगी।