
आज दिनांक 06.06.2026 को जिला पदाधिकारी, रोहतास के द्वारा जिला पदाधिकारी के कार्यालय प्रकोष्ठ में दैनिक साक्षात्कार किया गया। उक्त दैनिक साक्षात्कार के क्रम में 5 व्यक्तियों के द्वारा आवेदन पत्र/शिकायत पत्र दिया गया।
जिसमें आवेदक सूर्यनाथ साह, ग्राम नावाडिह, पो० मेयारी, थाना नोखा के द्वारा मकान निर्माण में बाधा उत्पन्न करने एवं गाली गलौज करने के संबंध में आवेदन पत्र दिया गया। जिसे जांच कर उचित कार्रवाई करने हेतु अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सासाराम को निदेशित किया गया।
आवेदक दिनानाथ शर्मा, पिता भोला शर्मा, मुहल्ला - टाइगर फिल्ड, गोपालगंज, वार्ड नं०-15, सासाराम के द्वारा रास्ता अतिक्रमण कर के बंद करने के संबंध में आवेदन दिया गया। जिसे जांच करने कार्रवाई हेतु अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सासाराम को अग्रसारित किया गया।
आवेदक पंकज कुमार, ग्राम धौडाढ़ सासाराम के द्वारा खाद्य मिलावट रोकथाम एवं जनजागरूकता अभियान हेतु सहयोग प्रदान करने के संबंध में आवेदन दिया गया। जिसे जांच कर अग्रेतर कार्रवाई हेतु जिला सहकारिता पदाधिकारी रोहतास को निदेशित किया गया।
इसी प्रकार शेष एक आवेदन पत्र को संबंधित कार्यालय /पदाधिकारी को शीघ्र निष्पादन हेतु अग्रसारित किया गया।
#iprd
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Jun 6, 2026