#अलीगढ़ में देर शाम गोलीबारी की सनसनीखेज वारदात सामने आई। मुंबई से लौटे एक युवक को अज्ञात हमलावर ने गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि घायल को बचाने पहुंचे उसके दोस्त पर भी फायरिंग की गई और गोली उसके पैर में लगी। दोनों घायलों को उपचार के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस हमलावर की तलाश में जुटी है तथा घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।सिविल लाइन थाना क्षेत्र के फिरदौस नगर की घटना,
#aligarhdailynews #AligarhNews #ViralFacebook #onfollowers #AligarhPolice #UPNews #UpdateNews
Koil, Aligarh | Jun 2, 2026