
➡️ मध्य प्रदेश खेल अकादमी वर्ष 2026-27 हेतु टेलेंट सर्च कार्यक्रम
मध्यप्रदेश शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रदेश में संचालित विभिन्न खेल अकादमियों हेतु खिलाड़ी चयन प्रतिभा खोज (टेलेन्ट सर्च) कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिला खेल अधिकारी सुश्री उमा पटेल ने बताया कि इस प्रतिभा खोज कार्यक्रम के तहत एथलेटिक्स, फेंसिंग, कुश्ती, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, जूडो, तायक्वांडो, हॉकी, आर्चरी, वाटर स्पोर्ट्स, घुड़सवारी, शूटिंग (राइफल, शॉटगन एवं पिस्टल) तथा ट्रायथलॉन सहित विभिन्न खेलों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। सुश्री पटेल ने बताया कि अकादमी में ट्रायल देने के इच्छुक खिलाड़ी विभाग की निर्धारित वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीयन कर वेबसाइट पर प्रदर्शित तिथि एवं स्थान पर उपस्थित होकर संबंधित खेल अकादमी के लिए ट्रायल दे सकते हैं। टेलेन्ट सर्च कार्यक्रम से संबंधित अधिक जानकारी के लिये जिला खेल एवं युवा कल्याण कार्यालय, हरदा में उपस्थित होकर अथवा मोबाइल नंबर 9826471161 पर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
Jansampark Madhya Pradesh Department of Sports & Youth Welfare, Madhya Pradesh
#KheloMP #Harda #TalentSearch
#Harda #हरदा