
सिरसा में नाबालिग लड़की से रे-प का आरोपी अरे-स्ट:केस वापस लेने का दबाव बनाया, शादी कर किया मानसिक-शारीरिक शोषण....
सिरसा जिले के नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर उसके साथ रेप करने और बाद में शादी के नाम पर शोषण करने के मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि पीड़िता को शादी के बाद भी प्रताड़ित किया गया।
जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक का पिता सरकारी नौकरी में हैं और इसी के चलते वह दबाव बना रहा था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान चतरगढ़पट्टी निवासी दिलीप के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच तेज कर दी है।
पुलिस के अनुसार, मामले में पीड़िता की मां ने शिकायत दी थी। शिकायत में आरोप लगाया कि आरोपी दिलीप उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ जबरदस्ती गलत काम किया। इसके चलते वह गर्भवती हो गई।
मामला पुलिस तक पहुंचा तो शादी का बनाया दबाव
जब मामला पुलिस थाने तक पहुंचा तो आरोपी पक्ष ने शादी का दबाव बनाया। आरोप है कि युवक के पिता ने अपनी सरकारी नौकरी और सामाजिक प्रतिष्ठा का हवाला देकर लड़की के परिवार को विवाह के लिए राजी किया। शिकायत में आरोप लगाए कि शादी के बाद भी पीड़िता की मुश्किलें खत्म नहीं हुई।
पत्नी को नशा देने का आरोप
आरोप है कि लड़की को घरेलू हिंसा, मारपीट और मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं, पति पर खुद नशा करने और पत्नी को भी नशे के लिए मजबूर करने का आरोप है।
7 नवंबर को पुलिस ने किया था केस दर्ज
पुलिस ने 7 नवंबर को महिला थाना सिरसा में बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, पोक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। मामले की जांच पीएसआई कोमल सिंह को सौंपी गई।
पीड़िता का करवाया मेडिकल
महिला पुलिसकर्मियों और महिला अधिवक्ता की मौजूदगी में पीड़िता के बयान दर्ज कर उसकी काउंसलिंग करवाई गई। मेडिकल परीक्षण और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी दिलीप को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें संलिप्त अन्य लोगों की भूमिका सामने आने पर उनके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।Ñ
#sirsa #gokul #gokulsetia #sirsa #mla #viral #sirsabreaking #takkrtoday #sirsatody #congress #brejindersingh #santoshbeniwal #santoshvsgokul #inld #abhaychautala #haryana #poltical #cmnayabsaini #hrcmnayab #haryanapoltical #viralharyana
Sirsa, Sirsa | Nov 11, 2026