
#बालाघाट
योजनाओं की लक्ष्य पूर्ति एवं किसानों को बीज वितरण में लापरवाही पर कटंगी के कृषि विस्तार अधिकारी सलील दीक्षित निलंबित
कलेक्टर श्री मृणाल मीना ने कृषि विभाग की योजनाओं के क्रियान्वयन में गंभीर लापरवाही एवं लक्ष्य पूर्ति में असंतोषजनक प्रगति पाए जाने पर विकासखंड कटंगी के कृषि विस्तार अधिकारी श्री सलील दीक्षित (क्षेत्र देवरी) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय कार्यालय अनुविभागीय कृषि अधिकारी लांजी निर्धारित किया गया है।
16 मई 2026 को आयोजित विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठक में कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत सुपर सीडर, बेलर, स्प्रिंकलर, पाइपलाइन, एआईएफ तथा जे-फार्म पंजीयन जैसे महत्वपूर्ण लक्ष्यों के विरुद्ध श्री सलील दीक्षित की शून्य प्रगति पाई गई थी। इसके अलावा स्वाइल हेल्थ एवं फर्टिलिटी योजना के तहत वर्ष 2026-27 में मिट्टी के नमूने एकत्रित कर प्रयोगशाला भेजने के निर्धारित 70 के लक्ष्य के मुकाबले केवल 21 नमूनों की ही प्रगति दर्ज की गई। किसानों को वितरण हेतु तिल एवं उड़द बीज का निर्धारित लक्ष्य भी श्री दीक्षित द्वारा पूरा नहीं किया गया।
इस संबंध में 26 मई 2026 को कृषि विस्तार अधिकारी श्री सलील दीक्षित को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, लेकिन उनके द्वारा निर्धारित अवधि तक कोई जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया।
इन तथ्यों के आधार पर कलेक्टर श्री मृणाल मीना ने मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम-9 के तहत कटंगी के कृषि विस्तार अधिकारी श्री सलील दीक्षित को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय कार्यालय अनुविभागीय कृषि अधिकारी, लांजी निर्धारित किया गया है तथा इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी।
#CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #minmpkrishi