रोटरी क्लब बिसौली की अनूठी पहल, कंपोजिट विद्यालय हररायपुर में हुआ भव्य पौधारोपण कार्यक्रम 🌱
बिसौली विकास क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय हररायपुर में रोटरी क्लब बिसौली द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका गोयल रहीं। उनके साथ रोटरी क्लब बिसौली के सचिव मुदित अग्रवाल एवं रोटरी आई हॉस्पिटल के चेयरमैन रवि प्रकाश अग्रवाल ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान जुलाई माह में 100% उपस्थिति दर्ज कराने वाले 150 छात्र-छात्राओं को उप जिलाधिकारी ने स्वयं स्टेशनरी वितरित कर सम्मानित किया। वहीं तिथि भोजन के अंतर्गत रोटरी क्लब की ओर से बच्चों को फल भी वितरित किए गए।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान धर्मपाल, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष वीरपाल सिंह एवं विद्यालय परिवार की गरिमामयी उपस्थिति रही।
#जन_महिमा_न्यूज़ #बिसौली #बदायूं #RotaryClubBisauli #पौधारोपण #हरियाली_अभियान #प्रियंका_गोयल #SDMबिसौली #कंपोजिट_विद्यालय_हररायपुर #Education #Environment #100प्रतिशतउपस्थिति #StudentHonor #StationeryDistribution #FruitDistribution #GreenIndia #UttarPradesh #BadaunNews #BisauliNews #AkhileshKumarMishra #JanMahimaNews