
बाँकीपुर विधानसभा सीट से जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत पर राजिया सुल्ताना ने दी बधाई, कहा— यह जनता के विश्वास और बदलाव की जीत है
किशनगंज। बाँकीपुर विधानसभा सीट से जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर की शानदार जीत पर जन सुराज परिवार में खुशी की लहर है। इस अवसर पर जन सुराज महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष राजिया सुल्ताना ने प्रशांत किशोर, बाँकीपुर की सम्मानित जनता तथा जन सुराज के सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।
राजिया सुल्ताना ने अपने बधाई संदेश में कहा कि यह जीत केवल एक प्रत्याशी की जीत नहीं, बल्कि बिहार में बेहतर राजनीति, जनभागीदारी और सकारात्मक बदलाव की सोच पर जनता की मुहर है। उन्होंने कहा कि बाँकीपुर की जागरूक जनता ने लोकतंत्र को मजबूत करते हुए विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और पारदर्शी व्यवस्था के पक्ष में अपना स्पष्ट जनादेश दिया है।
उन्होंने जन सुराज के सभी समर्पित कार्यकर्ताओं का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दिन-रात मेहनत करने वाले प्रत्येक कार्यकर्ता की लगन, निष्ठा और संघर्ष का ही परिणाम है कि आज यह ऐतिहासिक सफलता मिली है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रशांत किशोर के नेतृत्व में बिहार की राजनीति में एक नई दिशा और नई कार्य संस्कृति स्थापित होगी तथा जनता की अपेक्षाओं पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास किया जाएगा।
राजिया सुल्ताना ने कहा कि दुर्भाग्यवश पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत ठीक नहीं होने के कारण वे क्षेत्र भ्रमण एवं कार्यकर्ताओं के बीच उपस्थित नहीं हो पा रही हैं। उन्होंने बताया कि चिकित्सकों की सलाह पर वे फिलहाल आराम कर रही हैं। जैसे ही स्वास्थ्य में सुधार होगा, वे पुनः पूरी ऊर्जा के साथ क्षेत्र में सक्रिय होकर जन सुराज की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करेंगी।
अंत में उन्होंने एक बार फिर बाँकीपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता, जन सुराज के सभी समर्पित कार्यकर्ताओं एवं जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर को इस ऐतिहासिक जीत पर हार्दिक बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं