आर्य समाज और स्त्री आर्य समाज ने ऋषि निर्वाण दिवस मनाया
फाजिल्का, 9 नवंबर (सोनू वर्मा) आर्य समाज और स्त्री आर्य समाज ने आर्य समाज के अध्यक्ष डा. नवदीप जसूजा के नेतृत्व में स्थानीय आर्य समाज मंदिर में ऋषि निर्वाण दिवस मनाया। इस अवसर पर पुरोहित प्रेम नारायण विद्यार्थी द्वारा वैदिक मंत्रों के साथ हवन यज्ञ करवाया गया, जिसमें यज्ञमान स्त्री आर्य समाज की संरक्षिका श्रीमती सुदेश नागपाल थीं। उन्होंने तथा उपस्थित लोगों ने वैदिक मंत्रों के साथ यज्ञ में आहुतियां डालीं। इस अवसर पर श्रीमती सुदेश नागपाल, आशा मिनोचा और नीलम पुजारा ने आर्य समाज के संस्थापक महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती के सद्कार्यों को समर्पित भजन गाए। इस अवसर पर डा. सुशील वर्मा ने बताया कि कैसे स्वामी दया नंद सरस्वती ने अपना पूरा जीवन वेदों की शिक्षाओं का प्रचार करने में लगाया और महिलाओं और विधवाओं की शिक्षा और उत्थान पर जोर दिया। इस अवसर पर आर्य समाज के संरक्षक किशोर चंद पुंछी, मंत्री इंजीनियर अमित उबवेजा, अनूप पुंछी, राजवीर सिंह, विनय मिनोचा, एडवोकेट विजय कुमार पुजारा, गीता पुंछी, सुनीता मिड्ढा और शारदा उपस्थित थे।