बहराइच पुलिस को मिली बड़ी सफलता नकबजनी के 2 आरोपी गिरफ्तार, चोरी के जेवरात और नकदी बरामद
बहराइच के थाना रानीपुर पुलिस ने ग्राम पिपरिया महिपाल सिंह में हुई चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी की मोटरसाइकिल, भारी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात और नकदी बरामद की है।
मौजी लाल एवं रवि सोनी (निवासी टिकोरा मोड़, बहराइच)।
रानीपुर क्षेत्र में हुई चोरी (मु0अ0सं0 150/2026 व 157/2026) के संबंध में दर्ज मुकदमों के आधार पर की गई कार्रवाई।
बरामदगी 4 मंगलसूत्र, 1 हार, 2 नथुनी, 1 जोड़ी झुमकी, 1 सफेद धातु की सिल्ली, ₹2,000 नगद और 1 मोटरसाइकिल।
पुलिस टीम व0उ0नि0 रामकेश, उ0नि0 सौरभ मिश्र व हमराही पुलिस बल।
दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय भेज दिया गया है।