
श्री रामलीला कमेटी रजिस्टर नंबर 812 डेराबस्सी का इस वर्ष भी चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ । जिसमें प्रधान रविंद्र वैष्णव लवली और उनकी सभी सहयोगी पदाधिकारी की टीम को एक बार फिर से जिम्मेवारी सौंपी गई। नए चुनाव में प्रधान रविंद्र वैष्णव के साथ मनोज राजपूत को चेयरमेन, उपेश बंसल को कोषाध्यक्ष, सचिव पद पर दिनेश वैष्णव और मधुकर शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बलबीर कुमार मग्गू एवं सुशील धीमान, उपाध्यक्ष सतपाल अत्री नीलू और इसके साथ निर्देशक मंडल में संजीव थम्मन, उनके सहयोगी मुकेश मग्गो, एडवोकेट अरुण कुमार, नरेंद्र वैष्णव, और योगेश अत्री, स्टोर इंचार्ज सुशील गुप्ता और गोविंद शर्मा को नियुक्त किया गया।
उल्लेखनीय है कि विधानसभा क्षेत्र डेराबस्सी की सबसे पुरानी रामलीला कमेटी जो न केवल लीला का मंचन करती है बल्कि साथ में शोभा यात्रा और दशहरा मेला उत्सव भी धूमधाम से मनाती आ रही है, इसके साथ आने वाली पीढ़ी को रामायण ज्ञान प्रदान करने के प्रयास करते हुए अभी तक 8000 से अधिक विद्यार्थियों को परीक्षा के माध्यम से शिक्षित करने का काम किया है, साथ ही वृक्षारोपण, रक्तदान शिवर, स्वास्थ्य जांच शिविर इत्यादि का आयोजन किया जाता है । श्री राम लीला कमेटी 812 डेरा बस्सी की एकमात्र ऐसी धार्मिक संस्था है जिसकी एंबुलेंस सेवा का लाभ आमजन को बीते 16 वर्षों से लगातार मिल रहा है ।
(रिपोर्ट ब्यूरो चीफ राकेश गांधी)