जहानाबाद,विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को भीषण गर्मी से राहत देने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिला दंडाधिकारी अलंकृता पाण्डेय ने आदेश जारी कर जहानाबाद जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों, प्री-स्कूल तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में कक्षा 5 तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध तथा कक्षा 6 से 8 तक की कक्षाओं के संचालन पर पूर्वाह्न 10:30 बजे के बाद रोक लगा दी है। यह आदेश 16 जून से 20 जून 2026 तक प्रभावी रहेगा।