
न्यूज़ देशआदेश प्रधान सुंदर सिंह की सराहनीय पहल, आदर्श कॉलोनी में लगाया वाटर कूलर,
लोग बोले,नाम का ही नहीं, काम का भी सुंदर है प्रधान
न्यूज देशआदेश
भीषण गर्मी के बीच ग्राम पंचायत मुगलांवाला करतारपुर के नवनिर्वाचित प्रधान सुंदर सिंह ने ग्रामीणों और राहगीरों की सुविधा के लिए राजबन आदर्श कॉलोनी स्थित शिव मंदिर परिसर में वाटर कूलर स्थापित करवाया है। इस पहल से क्षेत्र के लोगों को अब ठंडा एवं स्वच्छ पेयजल आसानी से उपलब्ध हो सकेगा।
प्रधान ने बताया कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है, ताकि आदर्श कॉलोनी के निवासियों को पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े। उन्होंने कहा कि गरीब, अमीर, बुजुर्ग, बच्चे अथवा राहगीर—सभी के लिए यह वाटर कूलर चौबीसों घंटे उपलब्ध रहेगा।
इस अवसर पर आदर्श कॉलोनी के लोगों ने ग्राम प्रधान की इस जनहितकारी पहल की भूरी-भूरी प्रशंसा की। स्थानीय निवासी संजय पुरी, कुलदीप शर्मा, वार्ड पंच सपना शर्मा, श्यामा देवी रोशन लाल, हुक्म सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रधान सुंदर सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने समाज हित में एक बेहद सराहनीय कार्य किया है।
संजय पूरी ने कहा कि हमारा प्रधान नाम का ही नहीं, बल्कि काम का भी सुंदर है प्रधान।
शिव मंदिर आदर्श कॉलोनी में लगाए गए इस वाटर कूलर से सभी लोगों को गर्मी के मौसम में ठंडे पानी की सुविधा मिलेगी।